खांसी होने पर क्या परहेज करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 14:16

खांसी से परेशान हैं, तो इन टेस्टी पर अनहेल्दी फूड्स से करें परहेज


जब आप खांसी से पीड़ित हों तो तले हुए खाद्य पदार्थों (oily food) से बचें क्योंकि उनमें मौजूद तेल आपकी खांसी के लिए ट्रिगर प्वाइंट हो सकते है। डीप-फ्राइंग खाद्य पदार्थ (deep fry food) भी एलर्जी के रूप में कार्य करते हैं। जो खांसी को बढ़ाते हैं और गले में खुजली का कारण बनते हैं।
फ्राइड फूड आपकी खांसी को ट्रिगर कर सकता है

खांसी के समय ठंडे खाने-पीने की मनाही तो होती ही है। इसके साथ ही खांसी के दौरान आपको तला हुआ खाना खाने से भी बचना चाहिए। खांसते समय तले हुए खाद्य पदार्थ का सेवन करने से आपको अधिक खांसी का अनुभव हो सकता है।

खांसी और कफ में इन चीजों से भी परहेज करें
1. कैफीनयुक्त ड्रिंक्स

सर्दी जुकाम या खांसी में अक्सर अदरक वाली मसाला चाय या कॉफी पीने का बहुत मन होता है। लेकिन यदि आप खांसी से पीड़ित हैं तो चाय और कॉफी जैसे कैफीन युक्त पेय से आपको बचना चाहिए। यह आपके गले को अधिक सुखा सकता है और निगलते समय असुविधा पैदा कर सकता है। यह गले की खराश का कारण बन सकता है।
2. प्रोसेस्ड फूड

ऐसे समय प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, क्योंकि यह आपकी इम्युनिटी को कम कर सकता है और संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील बनाता है। इसके कुछ केमिकल कंपाउंड शरीर के लड़ने की क्षमता को दबा सकते है। इसलिए, व्हाइट सॉस पास्ता, ब्रेड, चिप्स और पैकेज्ड स्नैक्स जैसे खाद्य पदार्थों से बचें।
3. शराब

अगर आप सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं तो उस दौरान शराब पीने से बचें, क्योंकि यह आपकी इम्युनिटी पर असर करती है। अल्कोहल का सेवन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकता है। यह आपको बहुत जल्दी डिहाइड्रेट भी कर सकता है, जिससे आपकी सर्दी और भी खराब हो सकती है।
4. ठंडे खाद्य पदार्थ

जब आप खांसी से पीड़ित हों तो आइसक्रीम और ठंडे पेय जैसे कोल्ड ड्रिंक और शेक पीने से बचें। इससे आपका रेस्पिरेटरी ट्रैक सूख जाता है जिससे यह संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील हो जाता है। श्वसन नली सूखने के कारण जलन हो सकती है और खांसी बढ़ जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info